उपलों से बनाएं प्राकृतिक खाद, पौधों की ग्रोथ होगी दोगुनी
12 Feb 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अगर घर के पौधे मुरझा रहे हैं या उनकी ग्रोथ रुक गई है, तो उपलों (गोबर के कंडे) से बनी खाद उन्हें दोबारा हरा-भरा बना सकती है. यह पूरी तरह प्राकृतिक खाद होती है, जो मिट्टी की ताकत बढ़ाती है और पौधों को जरूरी पोषण देती है.
Photo: Pixabay
सूखे उपलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. इन्हें किसी बाल्टी या बर्तन में डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और 2–3 दिन के लिए ढककर रख दें. जब उपले नरम हो जाएं, तो यह खाद इस्तेमाल के लिए तैयार है.
Photo: Pixabay
गमले या क्यारी की मिट्टी की हल्की गुड़ाई करें. तैयार खाद को मिट्टी में ऊपर से मिलाएं. ध्यान रखें कि खाद ज्यादा मात्रा में न डालें.
Photo: Pixabay
उपलों की खाद से मिट्टी उपजाऊ बनती है, नमी बनी रहती है और जड़ों को पोषण मिलता है. इसका असर कुछ ही दिनों में दिखने लगता है और पौधे हरे-भरे नजर आने लगते हैं.
Photo: Pixabay
खाद डालने के बाद अगर मिट्टी गीली हो तो पानी न दें. गमले को ऐसी जगह रखें जहां 3–4 दिन अच्छी धूप मिल सके.
Photo: Pixabay
यह सस्ती, आसानी से मिलने वाली और केमिकल-फ्री खाद है, जो हर तरह के घरेलू पौधों के लिए फायदेमंद मानी जाती है.