14 May 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
गर्मी के मौसम में हरे चारे की कमी के कारण पशुपालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
Photo: Unsplash
ऐसे में किसान मक्का, ज्वार, बाजरा और नेपियर घास जैसे हरे चारे से साइलेंज तैयार कर कम लागत में सालभर पशुओं के लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था कर सकते हैं.
Photo: Unsplash
साइलेंज बनाने के लिए हरे चारे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर गड्ढे, ड्रम या प्लास्टिक बैग में अच्छी तरह दबाकर भर दिया जाता है, ताकि उसमें हवा न रहे.
Photo: Unsplash
इसके बाद इसे पूरी तरह बंद कर दिया जाता है. करीब 45 से 60 दिनों में यह चारा तैयार हो जाता है और लंबे समय तक खराब नहीं होता.
Photo: Unsplash
विशेषज्ञों के मुताबिक साइलेंज पशुओं के पाचन के लिए बेहतर माना जाता है और इससे दूध उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलती है.
Photo: Unsplash
खास बात यह है कि सूखे और गर्म मौसम में भी किसान कम खर्च में पशुओं के लिए पर्याप्त चारा सुरक्षित रख सकते हैं.
Photo: Unsplash