भीषण गर्मी में भी नहीं घटेगा दूध उत्पादन, पशुओं के लिए करें ये इंतजाम
21 April 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रेस में आने वाले पशु दूध देना कम कर देते हैं. जैसे ही उत्पादन कम होता है तो दूध की लागत बढ़ जाती है.
Credit: Pixabay
बीमारियों पर होने वाले खर्च का असर भी लागत पर पड़ता है. कुल मिलाकर गर्मी का मौसम पशुपालकों की परेशानी को और बढ़ा देता है.
Credit: Pixabay
हीट स्ट्रेस की ये परेशानी उन राज्यों में सामने आती है जहां तापमान 38 डिग्री और उससे भी ऊपर चला जाता है.
Credit: Pexels
ऐसे में एक गाय या भैंस के लिए 5.5 फीट चौड़ी और 10 फीट लम्बी जगह का इंतजाम करें, जिसमें सही ढलान, फर्श खुरदरा और नाली की सुविधा जरूर होनी चाहिए.
Credit: Pexels
पशु के शेड की छत कम से कम 15 फीट ऊंची रखें. ईंट या फूस से बनी छत को पुआल और दूसरे पत्तों से ढ़कें. साथ ही तीन तरफ से खुला रखें, जिसका गेट पश्चिम की ओर हो.
Credit: Facebook
छत की ऊंचाई पर तीन फीट लम्बा और डेढ़ फीट चौड़ा रोशनदान बनाएं. दिन के वक्त शेड के खुले भाग को बोरी से ढककर उस पर पानी डालते रहें.
Credit: Facebook
दोपहर के समय पशुओं को शेड में ही रखें. शेड के आसपास पेड़ और घास लगाएं, जिससे शेड के अंदर ठंडक बनी रहे. साथ ही ऑटोमेटिक कूलिंग सिस्टम का यूज भी करें.
Credit: Facebook
शेड के अंदर ही साफ और ताजा-ठंडा पानी रखें. साफ और ताजा-ठंडा पानी पशु के शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है.
Credit: Pixabay
दूध में 85 फीसद पानी होता है इसलिए भी पानी बहुत जरूरी है. पानी की मात्रा शरीर में जरूरी पोषक तत्वों को दूसरे हिस्सों में पहुंचाने का काम करती है.
Credit: Facebook
गर्मियों में पशुओं को दिन में दो बार ताजा पानी से नहलाएं. ज्यादा दूध देने वाली गाय-भैंस के लिए शेड में वॉटर स्प्रिंकलर लगा सकते हैं.