घर में कैसे हरा-भरा रहेगा Monstera Plant? जानें सही केयर टिप्स

28 Jan 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

मॉन्स्टेरा, जिसे “स्विस चीज़ प्लांट” भी कहते हैं, बड़े और आकर्षक पत्तों के लिए जाना जाता है. इसे सही देखभाल के साथ घर में लंबे समय तक हरा-भरा रखा जा सकता है.

Photo: Pixabay

रोशनी और वातावरण

मॉन्स्टेरा को गर्म, नम और हवादार जगह पसंद है. इसे bright indirect light यानी तेज़ लेकिन परोक्ष रोशनी में रखें. इससे पत्तियों में सुंदर स्प्लिट्स आते हैं और पौधा तेजी से बढ़ता है. सीधे सूरज की किरणों से बचाएं, वरना पत्तियां जल सकती हैं.

Photo: Pixabay

मिट्टी

हल्की, पोषक तत्वों से भरपूर और अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें. इससे जड़ें सड़ने से बचती हैं और पौधा स्वस्थ रहता है.

Photo: Pixabay

पानी और खाद

मिट्टी को हल्का नम रखें और जब सूख जाए तभी पानी दें. हर 3 महीने में slow-release fertilizer से पौधे को पोषण दें. इन सरल तरीकों को अपनाकर आपका मॉन्स्टेरा घर में हमेशा हरा-भरा और खूबसूरत रहेगा.

Photo: Pixabay

Read Next