12 May 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
गर्मी में पुदीना सेहत के लिए फायदेमंद है. लेकिन मई-जून की गर्मी में पुदीना सूखने लगता है या उसकी पत्तियां पीली पड़कर गिरने लगती हैं.
Photo- Unsplash
कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपने घर में लगे पुदीने के पौधे को हरा-भरा रख सकते हैं. आइए जानते हैं पुदीने की ग्रोथ के लिए क्या करें.
Photo- Unsplash
पुदीने को पूरी धूप में न रखें. आधी छांव वाली जगह पर रखें. सुबह की हल्की धूप काफी है.
Photo- unsplash
गर्मी में मिट्टी सूखने न दें. रोज सुबह-शाम पानी दें. लेकिन ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा न होने दें.
Photo- unsplash
मिट्टी पर सूखी घास या पत्तियां बिछा दें. इससे नमी बनी रहती है और जड़े ठंडी रहती हैं.
Photo- unsplash
छोटे गमले में जड़े गर्म हो जाती हैं. मध्यम या बड़े गमले में पुदीना लगाएं ताकि जड़ों को जगह मिले.
Photo- unsplash
ऊपर की पत्तियां और टहनियां काटते रहें. इससे नई पत्तियां तेजी से निकलती हैं.
Photo- unsplash
हर 15-20 दिन में पुदीने के गमले की मिट्टी में गोबर की खाद या कम्पोस्ट मिलाएं. नाइट्रोजन वाली खाद से पुदीने की ग्रोथ अच्छी होती है.
Photo- unsplash
अगर पौधा बहुत घना हो जाए तो दोबारा लगाएं. पुरानी मिट्टी बदलकर नई पोषक मिट्टी डालें.
Photo- unsplash