आपके पौधे में भी आ रहे छोटे-छोटे टमाटर? इस लिक्विड से बढ़ेगा साइज़
4 March 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अगर आपके टमाटर के पौधे पर फल तो आ रहे हैं, लेकिन उनका साइज़ छोटा रह जा रहा है, तो ये घरेलू लिक्विड फॉर्मूला मददगार हो सकता है. सही पोषण और संतुलित देखभाल से टमाटर बड़े, रसदार और चमकदार बनते हैं.
Credit: Credit Name
कैसे बनाएं लिक्विड?
20 मिलीलीटर सिरका, 20 ग्राम नमक, 20 ग्राम ब्राउन शुगर, 17 लीटर पानी. इन सभी चीजों को पानी में अच्छी तरह घोल लें.
Photo: Pixabay
इस घोल को 10 दिन में एक बार पौधों की जड़ों में डालें. घोल डालने से पहले मिट्टी हल्की गीली होनी चाहिए. पत्तियों पर सीधे स्प्रे न करें.
Photo: Pixabay
मात्रा से ज्यादा इस्तेमाल न करें, वरना मिट्टी की गुणवत्ता खराब हो सकती है. बेहतर परिणाम के लिए पौधे को रोज 5–6 घंटे धूप जरूर मिले. साथ ही समय-समय पर जैविक खाद भी देते रहें.
Photo: Pixabay
सही देखभाल, संतुलित पोषण और नियमित सिंचाई से आपके टमाटर का साइज़ तेजी से बढ़ेगा और पैदावार भी बेहतर होगी.