गमले में लंबे समय तक उगा रहेगा धनिया, ये है पत्तियां तोड़ने का सही तरीका

14 July 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

घर में उगाया धनिया कुछ ही दिनों में खत्म हो जाता है या पौधा कमजोर पड़ जाता है, तो इसकी वजह कटाई का गलत तरीका हो सकता है. सही तरीके से पत्तियां तोड़ने पर पौधा ज्यादा समय तक हरा-भरा रह सकता है.

Credit: Credit Name

धनिया की कटाई करते समय हमेशा बाहर की ओर लगी बड़ी और पुरानी टहनियों को काटें. पौधे के बीच की छोटी नई पत्तियों को बचाकर रखें, क्योंकि यहीं से नई ग्रोथ होती है.

Photo: Unsplash

एक बार में पूरे पौधे की ज्यादातर पत्तियां काटने से पौधा कमजोर हो सकता है. कोशिश करें कि केवल जरूरत भर ही पत्तियां तोड़ें और पौधे का कम से कम दो-तिहाई हिस्सा बचा रहने दें.

Photo: Unsplash

जब धनिया का पौधा करीब 6-8 इंच तक बढ़ जाए, तब इसकी पत्तियां तोड़ी जा सकती हैं. साफ कैंची से डंठल सहित काटने पर पौधे को नुकसान कम होता है.

Photo: Unsplash

इसके अलावा गमले को ऐसी जगह रखें जहां सुबह की हल्की धूप मिले. मिट्टी में नमी रखें, लेकिन पानी जमा न होने दें. सूखी पत्तियां और कमजोर डंठल हटाते रहें. लगातार धनिया पाने के लिए कुछ हफ्तों के अंतराल पर नए बीज लगाते रहें.

Photo: Unsplash

Read Next