मीठी और करारी गाजर चाहिए? घर पर ऐसे उगाएं

26 March 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आप बाजार जैसी नहीं बल्कि उससे भी ज्यादा मीठी, रसदार और करारी गाजर घर पर उगाना चाहते हैं, तो कुछ आसान गार्डनिंग टिप्स अपनाकर शानदार फसल पा सकते हैं.

Photo: Unsplash

सबसे पहले सही मिट्टी चुनना बेहद जरूरी है. गाजर के लिए ढीली, भुरभुरी और पत्थर रहित मिट्टी सबसे बेहतर होती है. सख्त मिट्टी में गाजर सीधी और लंबी नहीं बनती. 

Photo: Unsplash

बीज हमेशा हल्की गहराई में बोएं और उनके बीच थोड़ी दूरी रखें, ताकि जड़ को फैलने की जगह मिल सके.

Photo: Unsplash

धूप भी गाजर की मिठास बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है. ऐसी जगह चुनें जहां रोज़ाना कम से कम 5–6 घंटे की सीधी धूप मिलती हो. साथ ही मिट्टी को हमेशा हल्का नम रखें, न ज्यादा सूखी, न ज्यादा गीली.

Photo: Unsplash

खाद का सही इस्तेमाल भी जरूरी है. ज्यादा नाइट्रोजन देने से पत्ते तो खूब बढ़ते हैं, लेकिन गाजर छोटी रह जाती है. इसलिए संतुलित खाद का उपयोग करें.

Photo: Unsplash

गाजर की मिठास बढ़ाने के लिए ठंडा मौसम सबसे अच्छा माना जाता है. हल्की ठंड में उगी गाजर ज्यादा शुगर बनाती है, जिससे स्वाद और भी बेहतर हो जाता है.

Photo: Unsplash

करीब 60–80 दिनों में गाजर तैयार हो जाती है. जब उसका ऊपरी हिस्सा मिट्टी से थोड़ा बाहर दिखने लगे, तो समझिए कि अब फसल निकालने का समय आ गया है.

Photo: Unsplash

Read Next