घर पर गमले में उगाएं रसीला गन्ना, मिलेगी केमिकल-फ्री फसल

02 Feb 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

गन्ना सिर्फ खेतों में ही नहीं, बल्कि घर के आंगन, छत या बड़े गमले में भी उगाया जा सकता है. सही मौसम, मिट्टी और देखभाल के साथ आप घर पर ताजा और रसीला गन्ना आसानी से उगा सकते हैं.

Photo: Unsplash

बीज गन्ना लें, जिसमें 2–3 आंखें हों. जितना ताज़ा गन्ना होगा, अंकुर जल्दी निकलेगा. अगर गन्ना पुराना है, तो अंकुर निकलने में समय लगेगा.

Photo: Unsplash

गन्ने के टुकड़ों को 6–8 घंटे पानी में भिगो दें. इससे अंकुरण जल्दी होता है और पौधा मजबूत बनता है.

Photo: Unsplash

हल्की मिट्टी लें, जिसमें अच्छी जल निकासी हो. मिट्टी में जैविक खाद या कंपोस्ट मिलाएं. गमले या बर्तन का चयन करते समय ध्यान दें कि नीचे छिद्र हों ताकि पानी न रुके.

Photo: Unsplash

मिट्टी में गन्ने के टुकड़ों को 2–3 इंच गहराई में लिटाएं. टुकड़े की आंखें ऊपर की ओर रहें. हल्का सा मिट्टी से ढक दें और थोड़ा पानी डालें.

Photo: Unsplash

गन्ना ऐसी जगह रखें जहां रोज़ 6–8 घंटे धूप मिले. मिट्टी हमेशा हल्की नम रखें, लेकिन जलभराव न होने दें. ज्यादा पानी से जड़ें सड़ सकती हैं.

Photo: Unsplash

10–15 दिन में अंकुर निकल आते हैं. अंकुर निकलते ही हल्की खाद दें और पौधे को मजबूत करें. समय-समय पर मिट्टी की सतह को ढकें और घास या सूखी पत्तियाँ डालें, ताकि नमी बनी रहे.

Photo: Unsplash

गन्ना तेजी से बढ़ता है. 3–4 महीने में पौधे लंबाई में बढ़ेंगे. समय-समय पर जैविक खाद दें. 8–10 महीने में गन्ना काटने के लिए तैयार हो जाता है.

Photo: Unsplash

गन्ने के आसपास जगह खाली रखें, ताकि हवा और धूप सही मिले. पौधों के बीच कम से कम 6–8 इंच की दूरी रखें.

Photo: Unsplash

Read Next