पानी में उगाएं शकरकंदी, एक से मिलेंगे कई नए पौधे, ये है तरीका
03 Feb 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
शकरकंदी को पानी के जरिए आसानी से उगाया जा सकता है और नए पौधे तैयार किए जा सकते हैं. इसका तरीका भी आसान है. सबसे पहले एक स्वस्थ शकरकंदी लें और उसे अच्छे से धो लें.
Photo: Pixabay
अब एक कांच के जार में पानी भरें और शकरकंदी को इस तरह टिकाएं कि उसका निचला हिस्सा पानी में डूबा रहे. लेकिन तले से लगे नहीं.
Photo: Pixabay
जार को ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप और गर्माहट मिलती रहे.कुछ दिनों में नीचे जड़ें निकलने लगेंगी और ऊपर हरे अंकुर दिखाई देंगे.
Photo: Pixabay
जब ये अंकुर 10–15 सेंटीमीटर लंबे हो जाएं, तो इन्हें शकरकंदी से अलग कर लें. इन नए पौधों को कुछ दिन पानी में रखने के बाद मिट्टी में लगाया जा सकता है.
Photo: Pixabay
जब शकरकंद के पौधों की जड़ें 1-2 इंच लंबी हो जाएं, तो उन्हें बगीचे में या गमलों में लगाया जा सकता है.
Photo: Pixabay
इन्हें बगीचे में धूप वाली जगह पर चार इंच गहराई में और कम से कम एक फुट की दूरी पर लगाएं. या आप शकरकंद को बड़े गमले, या ग्रो बैग में अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी में उगा सकते हैं.
Photo: Pixabay
इस तरह एक ही शकरकंदी से कई पौधे तैयार हो जाते हैं, जो आगे चलकर अच्छी फसल देते हैं.