घर में गमले में उगाएं नारंगी, फल से लदा रहेगा पौधा

13 Feb 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आप घर पर ताजगी भरे नारंगी (Narangi) उगाना चाहते हैं, तो ये बेहद आसानी से किया जा सकता है. छोटे गमले में भी नारंगी के पौधे लगाकर आप अपने घर को हरा-भरा और फल-फूल से भर सकते हैं.

Photo: Pixabay

12–16 इंच गहरा गमला चुनें. मिट्टी में रेत और कंपोस्ट मिलाकर हल्की और उर्वर मिट्टी बनाएं.

Photo: Pixabay

आप सीधे बीज से या तैयार नारंगी के पौधे से शुरुआत कर सकते हैं. बीज लगाने पर अंकुरण में 2–3 सप्ताह लग सकते हैं.

Photo: Pixabay

नारंगी के पौधे को दिन में कम से कम 6–8 घंटे धूप मिलनी चाहिए.

Photo: Pixabay

मिट्टी को हमेशा हल्का गीला रखें, लेकिन पानी कभी खड़ा न होने दें.

Photo: Pixabay

हर महीने जैविक या नीम की खली वाली खाद दें ताकि पौधा तेजी से बढ़े.

Photo: Pixabay

जब पौधा बड़ा होने लगे, तो सूखी और जली हुई डालियों को काटें, जिससे पौधा मजबूत बने.

Photo: Pixabay

Read Next