6 May 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
गर्मी के मौसम में पुदीना (मिंट) सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह पाचन सुधारता है, ठंडक देता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है.
Photo: unsplash
पुदीने का इस्तेमाल चाय, रायता, चटनी और सलाद में किया जाता है. पुदीना विटामिन A, C और आयरन से भरपूर होता है, गर्मी में शरीर को ठंडा रखता है.
Photo- unsplash
घर पर पुदीना उगाना बहुत आसान है. आप इसे गमले, बाल्टी या छोटे बगीचे में आसानी से लगा सकते हैं.
Photo- unsplash
सबसे पहले अच्छी क्वालिटी के पुदीने की डंठल या टहनी बाजार से लाएं. ताजी और हरी डंठल चुनें.
Photo- unsplash
पुदीने को नमी वाली मिट्टी पसंद होती है. मिट्टी में गोबर की खाद, बालू और थोड़ी सी रेत मिलाएं.
Photo- unsplash
गमले में ड्रेनेज के छेद जरूर हों. नीचे छोटे पत्थर या टूटे बर्तन के टुकड़े रखें ताकि पानी जमा न हो.
Photo- unsplash
डंठल को 2-3 इंच गहराई में मिट्टी में गाड़ दें. अच्छी रोशनी वाली जगह रखें. जहां सुबह की धूप मिले लेकिन दोपहर की तेज गर्मी से बचाएं.
Photo- unsplash
नियमित पानी दें लेकिन ज्यादा पानी न डालें. मिट्टी को सूखने ना दें. 3-4 हफ्ते में पुदीना बढ़ने लगेगा.
Photo- unsplash
पत्तियां काटकर इस्तेमाल करें, इससे पौधा और तेजी से बढ़ेगा.
Photo- unsplash