गार्डन में लगाएं ये पौधा, गर्मियों में खिलेंगे खूब फूल, खुशबू से महकेगा घर
24 March 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
गर्मी के मौसम में अगर आप भी चाहते हैं कि आपका गार्डन हरा-भरा और खुशबूदार बना रहे तो चमेली का पौधा एक बेहतरीन ऑप्शन है.
Credit: Pexels
चमेली के प्यारे-प्यारे सफेद फूल न केवल देखने में खूबसूरत लगते हैं बल्कि इनकी खुशबू भी पूरे वातावरण को महका देती है.
Credit: Pexels
चमेली के पौधों को लगाने के बाद ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती. घर के आंगन, बालकनी या छोटे से गार्डन में भी इसे आसानी से लगाया जा सकता है.
Credit: Pexels
खास बात यह है कि गर्मियों के मौसम में इस पौधे पर खूब फूल आते हैं. अगर समय-समय पर चमेली की देखभाल की जाए तो हमेशा फूलों से भरा रहेगा.
Credit: Pexels
विशेषज्ञों के अनुसार, चमेली के पौधे को सामान्य बगीचे की मिट्टी में लगाएं. इसके लिए 10 से 12 इंच गहरा और चौड़ा गमला लें, जिसमें नीचे छेद हो.
Credit: Pexels
मिट्टी तैयार करने के लिए इसमें गोबर की खाद, रेत और कोकोपीट भी मिलाएं. इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है, जिससे पौधा बेहतर विकास होता है.
Credit: Pexels
चमेली का पौधा धूप वाले स्थान पर अच्छी तरह बढ़ता है. इसे दिन में कम से कम 4 से 6 घंटे धूप मिलना जरूरी है.
Credit: Pexels
चमेली की खासियत यह भी है कि इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. गर्मियों में सप्ताह में 2-3 बार पानी देना काफी होता है.
Credit: Pixabay
2-3 महीने में जैविक खाद जैसे गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट डालें. समय-समय पर हल्की छंटाई करनें.
Credit: Pexels
फूल आने के बाद सूखे फूलों और पत्तों की भी छंट दें, इससे पौधा और घना हो जाता है और उस पर ज्यादा फूल भी आते हैं.
Credit: Pexels
Read Next
ये भी देखें
इन 4 जगहों पर कभी न लगाएं झाड़ीदार पौधे, नहीं चलेगा प्लांट
नींबू का पेड़ फल नहीं दे रहा? अपनाएं ये आसान टिप्स
एक्सपायर हो गए चिया सीड्स? घर पर उगाएं न्यूट्रिशन से भरपूर माइक्रोग्रीन्स
टमाटर बाहर से लाल, नीचे से काला? जानें ‘Blossom End Rot’ का समाधान