तेज धूप में भी खिलेंगे खूब फूल, जानिए सूरजमुखी के बीज बोने का सही तरीका

08 May 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

गर्मी  की तपिश बढ़ते ही पेड़-पौधे मुरझाने लगते हैं. लेकिन इस मौसम में कुछ रंग-बिरंगे फूलों के पौधे खूब लहलहाते हैं.

Credit: Pexels

हम बात कर रहे हैं 'सनफ्लोवर' की.  सूरजमुखी के फूल तेज गर्मी में भी खूब खिलते हैं.

Credit: Pexelse

कम जगह में आसानी से उगने वाला सूरजमुखी का पौधा न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाता है बल्कि कम देखभाल में भी तेजी से ग्रोथ करता है.

Credit: Pexelse

सूरजमुखी के पौधे करीब 1 से 3 फीट तक बढ़ते हैं, इसलिए इन्हें गमलों, बालकनी, टैरेस गार्डन और छोटे लॉन में आसानी से लगा सकते हैं.

Credit: Pexelse

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ड्वार्फ सनफ्लोवर को तेज धूप पसंद है. इन्हें रोजाना 6 से 8 घंटे की धूप मिले तो फूल जल्दी और ज्यादा खिलते हैं.

Credit: Pexelse

बस कुछ बातों का ध्यान रखें, इन्हें अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में ही लगाएं, ताकि जड़ों में पानी जमा न हो.

Credit: Pexelse

गर्मियों में नियमित पानी देना जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी पौधों को नुकसान भी पहुंचा सकता है. 

Credit: Unsplash

 हर 2-3 हफ्ते में आधी मात्रा में NPK या सड़ी हुई गोबर की खाद 1 से 2 मुट्ठी दें.

Credit: Unsplash

बीज लगाने के लगभग 7 से 14 दिनों के भीतर पौधे निकलने लगते हैं और कुछ ही हफ्तों में इनमें कलियां दिखाई देने लगती हैं.

Credit: Unsplash

ड्वार्फ सनफ्लोवर की कई किस्में उपलब्ध हैं, जिनमें ‘टेडी बियर’, ‘टाइगर आई’ और ‘सनबीम’ काफी पसंद की जाती है.

Credit: Pexels

Read Next