घर की बालकनी में ऐसे उगाएं गोभी, मिलेगी ताजी और ऑर्गेनिक सब्जी

14 Nov 2025

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

सर्दियों में बाजार से गोभी खरीदने के बजाय आप अपनी बालकनी में भी उगा सकते हैं. इसे उगाना न बहुत मुश्किल है, न महंगा — बस सही मिट्टी, थोड़ी धूप और हल्की देखभाल चाहिए.

Photo: Pixabay

12–14 इंच का गमला लें और उसमें बगीचे की मिट्टी, गोबर की खाद और थोड़ी रेत मिलाएं.

Photo: Pixabay

बीज को 2 सेंटीमीटर गहराई में बोकर हल्का पानी दें. 7–10 दिन में अंकुर फूटेंगे, तब पौधे को बड़े गमले में ट्रांसप्लांट करें.

Photo: Pixabay

रोज़ 4–5 घंटे धूप जरूरी है. हर दूसरे दिन हल्का पानी दें, पर मिट्टी में पानी न ठहरे. नीम तेल के स्प्रे से कीड़ों से बचाव करें.

Photo: Pixabay

करीब 70–90 दिन में गोभी तैयार हो जाएगी. हर 15 दिन में नए पौधे लगाते रहें, तो पूरी सर्दी ताज़ी गोभी मिलती रहेगी.

Photo: Pixabay

Read Next