आजकल लोग केमिकल वाली सब्ज़ियों से बचने के लिए घर पर ही किचन गार्डनिंग की ओर बढ़ रहे हैं.
Photo: Pixabay
थोड़ी सी जगह और सही देखभाल के साथ आप गमले में भी आसानी से ताज़ी और हेल्दी लौकी उगा सकते हैं.
Photo: Pixabay
घर पर लौकी उगाने के लिए सबसे पहले अच्छे बीज का चयन करें और उसे हल्की नमी वाली मिट्टी में लगाएं.
Photo: Pixabay
बीज 7-10 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं. इसके लिए गहरा और चौड़ा गमला चुनें, जिसमें पानी निकलने के लिए छेद जरूर हों.
Photo: Pixabay
मिट्टी में गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिलाने से पौधा तेजी से बढ़ता है. लौकी बेल वाली फसल है, इसलिए इसे सहारा देना जरूरी होता है, जैसे रस्सी या जाली.
Photo: Pixabay
पौधे को रोजाना धूप और नियमित पानी की जरूरत होती है. सही देखभाल के साथ कुछ ही समय में पौधे पर ताज़ी लौकी आने लगती है.