घर पर उगाएं काली मिर्च का पौधा, इन बातों का रखें ख्याल
23 Feb 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
ताज़ा और ऑर्गेनिक मसाले अपने घर में उगाना चाहते हैं तो काली मिर्च का पौधा एक अच्छा विकल्प है.
Photo: Pixabay
बड़ा और गहरा गमला लें, क्योंकि इसकी जड़ें फैलती हैं. 40% गार्डन सॉइल, 30% कम्पोस्ट, 20% कोको-पीट और 10% रेत मिलाएं. मिट्टी में थोड़ी नीम खली डालें ताकि जड़ों में कीड़े न लगें.
Photo: Pixabay
गमले में मिट्टी का 1/3 हिस्सा भरें. काली मिर्च का बीज या छोटी पौध रोपें. पौधे के चारों ओर मिट्टी डालकर हल्का दबाएं. पौधे के पास सहारा (बांस या लकड़ी) लगाएं ताकि बेल ऊपर चढ़ सके.
Photo: Pixabay
मिट्टी सूखने पर ही हल्का पानी दें. ज्यादा पानी से जड़ें सड़ सकती हैं. जैविक खाद का समय-समय पर उपयोग करें. मिट्टी को ढीला रखें ताकि जड़ें स्वस्थ रहें.
Photo: Pixabay
इसके अलावा आप अपने मिनी मसाला गार्डन में हल्दी, अदरक, पुदीना, धनिया जैसी अन्य मसाले भी उगा सकते हैं। सही देखभाल से यह पौधा साल भर आपके घर में ताज़ा मसाले देता रहेगा.