गुलाब खरीदना करें बंद, फूल को घर पर ही ऐसे करें क्लोन

19 June 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आप अपने गार्डन में बार-बार नए गुलाब के पौधे खरीदते हैं, तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है. एक स्वस्थ गुलाब की टहनी से आप कई नए पौधे आसानी से तैयार कर सकते हैं.

Photo: Unsplash

एक स्वस्थ और मजबूत गुलाब की शाखा चुनें. 4–6 इंच लंबी कटिंग लें और नीचे से तिरछा कट करें.

Photo: Unsplash

नीचे के पत्ते हटा दें, ऊपर 2–3 पत्ते रखें. कटिंग को रूटिंग हार्मोन में डुबोएं (अगर उपलब्ध हो). इसे हल्की, नम और अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी में लगाएं.

Photo: Unsplash

कटिंग को प्लास्टिक बैग या बोतल से ढककर नमी बनाए रखें. इसे सीधी धूप नहीं, बल्कि हल्की रोशनी वाली जगह पर रखें. मिट्टी को हमेशा हल्का नम रखें, ज्यादा पानी न दें.

Photo: Unsplash

सही देखभाल के साथ एक गुलाब की शाखा से कई नए पौधे तैयार किए जा सकते हैं. इससे न सिर्फ खर्च बचता है बल्कि आपका गार्डन भी तेजी से बढ़ता है.

Photo: Unsplash

Read Next