गर्मियों में नहीं घटेगा दूध उत्पादन, दुधारू पशुओं का ऐसे रखें ख्याल
28 March 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
गर्मी का असर न सिर्फ इंसानों पर बल्कि दुधारू पशुओं पर भी पड़ता है. तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण पशु तनाव में आ जाते हैं.
Credit: Pexels
गर्मी बढ़ते ही दुधारू पशुओं का खान-पान प्रभावित होता है. वे चारा कम खाते हैं और पानी भी कम पीते हैं.
Credit: Pixabay
तापमान बढ़ने के साथ ही दुधारू पशुओं को संतुलित आहार देना शुरू कर दें. एक्सपर्ट का कहना है कि इस मौसम में सूडान घास यानी जोनधरी घास बहुत लाभकारी होती है.
Credit: Pexels
आहार के साथ-साथ भूसा, चोकर, चुनी और पशु आहार को मिलाकर देना चाहिए. यह मिश्रण पशुओं को जरूरी पोषक तत्व देता है.
Credit: Pexels
गर्मी के मौसम में पशुओं को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाना बेहद जरूरी है. दिन में कम से कम 3 से 4 बार साफ और ठंडा पानी दें ताकि उनके शरीर में ठंडक बनी रहे.
Credit: Pixabay
पशुओं को हमेशा छायादार स्थान पर बांधें. छाया के लिए उचित व्यवस्था करें या झोपड़ी या शेड को चारों ओर से गीले जूट के बोरे से ढक दें.
Credit: Pixabay
पशुओं को साफ-सुथरी जगह पर रखें. गंदगी होने पर मक्खी और मच्छर बढ़ जाते हैं, जिससे पशु बीमार पड़ सकते हैं. साफ वातावरण रहने से पशु स्वस्थ रहेंगे. उनका दूध उत्पादन भी बेहतर होता है.
Credit: Pexels
गर्मियों में थोड़ी सावधानी बरती जाए तो पशुओं को स्वस्थ रखा जा सकता है और दूध उत्पादन में कमी आने से बच सकते हैं.