25 June 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
लकी बैंबू प्लांट दिखने में भले ही बहुत आसान और मजबूत लगता है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही से यह जल्दी खराब भी हो सकता है.
Photo: Unsplash
ज्यादातर मामलों में समस्या पानी की वजह से शुरू होती है. अगर पानी लंबे समय तक नहीं बदला जाए या वह गंदा हो जाए, तो जड़ें धीरे-धीरे सड़ने लगती हैं और पौधा कमजोर पड़ जाता है.
Photo: Unsplash
इसके अलावा बहुत ज्यादा या सीधी धूप भी इस पौधे के लिए नुकसानदायक होती है. लकी बैंबू को तेज धूप में रखने से इसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और धीरे-धीरे सूख भी सकती हैं.
Photo: Unsplash
नल के पानी में मौजूद क्लोरीन भी कई बार पौधे को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए बेहतर होता है कि फिल्टर्ड या RO पानी का इस्तेमाल किया जाए.
Photo: Unsplash
सही देखभाल के लिए जरूरी है कि पानी को समय-समय पर बदला जाए और जड़ों को साफ रखा जाए.
Photo: Unsplash
अगर सही तरीके से ध्यान रखा जाए तो लकी बैंबू काफी लंबे समय तक हरा-भरा और हेल्दी रह सकता है.
Photo: Unsplash