09 July 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
हीटवेव और तेज धूप में गमलों की मिट्टी जल्दी सूख जाती है. ऐसे में सही समय पर पानी देना जरूरी है, लेकिन ज्यादा पानी देने की गलती पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है.
Photo: Pexels
गर्मी के मौसम में पौधों की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण गमलों की मिट्टी में मौजूद नमी जल्दी खत्म हो जाती है. ऐसे में कई लोग पौधों को बचाने के लिए जरूरत से ज्यादा पानी डाल देते हैं, जो पौधों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.
Photo: Pexels
गमले में लगे पौधों को गर्मियों में पानी देने का कोई एक तय समय नहीं होता. यह पौधे की किस्म, गमले के आकार और धूप पर निर्भर करता है। आमतौर पर जब मिट्टी की ऊपर की 1-2 इंच परत सूखी लगे, तभी पौधे को पानी देना चाहिए.
Photo: Pexels
पौधों को पानी देने का सबसे अच्छा समय सुबह जल्दी या शाम का होता है। दोपहर की तेज गर्मी में पानी देने से यह जल्दी वाष्प बनकर उड़ सकता है और पौधे को पर्याप्त नमी नहीं मिल पाती.
Photo: Pexels
छोटे गमलों की मिट्टी जल्दी सूखती है, इसलिए गर्मी में इन्हें ज्यादा बार पानी की जरूरत पड़ सकती है। वहीं बड़े गमलों में नमी लंबे समय तक बनी रहती है.
Photo: Pexels
कई लोग सोचते हैं कि गर्मी में ज्यादा पानी देने से पौधे स्वस्थ रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है. गमले में पानी जमा रहने से जड़ों को हवा नहीं मिलती और जड़ें सड़ सकती हैं.
Photo: Pexels
गर्मी में पौधों को बचाने के लिए सिर्फ ज्यादा पानी देना जरूरी नहीं है, बल्कि सही समय और सही मात्रा में पानी देना सबसे अहम है। थोड़ी-सी सावधानी से आपके गमले के पौधे पूरे मौसम हरे-भरे रह सकते हैं.
Photo: Pexels