एलोवेरा के पौधे को कितनी बार पानी देना चाहिए? जानें सही तरीका
15 April 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जिसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. यह पौधा अपनी मोटी पत्तियों में पानी जमा कर लेता है, इसलिए इसे बार-बार पानी देने से नुकसान हो सकता है.
Photo: Unsplash
विशेषज्ञों के अनुसार, एलोवेरा को आमतौर पर एक महीने में एक बार पानी देना काफी होता है. सबसे जरूरी बात यह है कि दो बार पानी देने के बीच मिट्टी पूरी तरह सूखी होनी चाहिए.
Photo: Unsplash
अगर मौसम गर्म हो और धूप ज्यादा हो, तो पौधे को थोड़ी जल्दी पानी की जरूरत पड़ सकती है. लेकिन ठंड या कम धूप वाले समय में पानी देने का अंतर और बढ़ाया जा सकता है.
Photo: Unsplash
पौधे को तभी पानी दें जब मिट्टी पूरी तरह सूख जाए. ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं.
Photo: Unsplash
पत्तियां नरम या पीली होने लगें तो यह ओवरवॉटरिंग का संकेत हो सकता है. अगर पत्तियां सिकुड़ने लगें, तो पानी कम पड़ रहा है.