Indoor Plants को कब-कब देना चाहिए पानी? जानें

24 April 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

घर के अंदर लगाए गए पौधों को सही समय पर पानी देना उनकी सेहत के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन इसका कोई एक तय नियम नहीं होता. हर पौधे की जरूरत, मौसम और घर के माहौल के हिसाब से बदलती रहती है.

Credit: Credit Name

जब मिट्टी सूखी लगे

सबसे आसान तरीका है मिट्टी को छूकर देखना. अगर ऊपरी 1–2 इंच मिट्टी सूखी हो, तभी पानी दें.

Photo: Unsplash

 जरूरत के अनुसार

कुछ पौधे जैसे मनी प्लांट और पीस लिली को ज्यादा नमी चाहिए, जबकि स्नेक प्लांट और सक्युलेंट्स कम पानी में भी ठीक रहते हैं.

Photo: Unsplash

मौसम के हिसाब से

गर्मियों में पानी जल्दी सूखता है, इसलिए पानी ज्यादा बार देना पड़ सकता है. सर्दियों में पौधों को कम पानी की जरूरत होती है.

Photo: Unsplash

पत्तियों और मिट्टी के संकेत देखें

पत्तियां झुकना या मिट्टी का बहुत सूख जाना संकेत है कि पौधे को पानी चाहिए.

Photo: Unsplash

जरूरत से ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं. हर पौधे के लिए एक जैसा शेड्यूल फॉलो न करें. हमेशा ड्रेनेज (पानी निकलने की जगह) का ध्यान रखें.

Photo: Unsplash

Read Next