गुड़हल और गुलाब में चाहिए ढेरों फूल? अपनाएं ये पावरफुल देसी फॉर्मूला

04 March 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आपके गुड़हल और गुलाब के पौधे हरे-भरे तो हैं लेकिन उनमें फूल कम आ रहे हैं, तो ये होममेड ऑर्गेनिक फर्टिलाइज़र आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है.

Photo: Pixabay

किन चीज़ों की जरूरत?

इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती, नीम खली (Neem cake), वर्मी कम्पोस्ट, केले के छिलके.

Photo: Pixabay

बनाने का तरीका

इन सभी प्राकृतिक चीज़ों को अच्छी तरह मिलाकर किसी डिब्बे में भर लें. इसे 10 दिनों तक ढककर अलग रख दें ताकि मिश्रण अच्छे से फरमेंट हो जाए. 10 दिन बाद यह पोषक तत्वों से भरपूर ऑर्गेनिक खाद तैयार हो जाएगी.

Photo: Pixabay

कैसे करें इस्तेमाल?

तैयार खाद को 5 लीटर पानी में मिलाएं. इस घोल को सभी फूलदार पौधों की जड़ों में डालें. 15 दिन में एक बार इस्तेमाल करें.

Photo: Pixabay

फायदे

जड़ों को मजबूत बनाता है. पौधे की ग्रोथ तेज करता है. ज्यादा और हेल्दी फूल लाने में मदद करता है. पूरी तरह केमिकल-फ्री और सुरक्षित है.

Photo: Pixabay

नियमित इस्तेमाल से आपके गुड़हल और गुलाब में भरपूर और चमकदार फूल खिलेंगे.

Photo: Pixabay

Read Next