गुलाब के पौधे में लग रहे हैं कीड़े? अपनाएं ये घरेलू ट्रिक
24 Feb 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अगर आपके गुलाब के पौधे में बार-बार कीड़े लग रहे हैं, पत्तियां मुड़ रही हैं या फूल खराब हो रहे हैं, तो महंगे केमिकल की जरूरत नहीं. एक आसान घरेलू ट्रिक से आप कीटों को दूर रख सकते हैं.
Photo: Pixabay
लहसुन की कलियां लगाएं
गुलाब के गमले या क्यारी के किनारे 2–3 लहसुन की कलियां 1–2 इंच गहराई में दबा दें. लहसुन की तेज गंध एफिड्स, माइट्स और छोटे कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है.
Photo: Pixabay
लहसुन स्प्रे भी है असरदार
4–5 लहसुन की कलियां पीस लें, 1 लीटर पानी में मिलाकर 12 घंटे छोड़ दें. छानकर हफ्ते में 1 बार पत्तियों पर स्प्रे करें.
Photo: Pixabay
क्या होगा फायदा?
कीड़ों की संख्या कम होगी, पत्तियां स्वस्थ रहेंगी और फंगल समस्या का खतरा घटेगा.
Photo: Pixabay
ध्यान रखें
स्प्रे हमेशा शाम के समय करें और पहले एक पत्ती पर टेस्ट जरूर करें.