27 Jan 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
गुड़हल (हिबिस्कस) के पौधे में फूल कम आ रहे हैं या छोटे‑छोटे फूल ही लग रहे हैं, तो महंगे रसायनिक खाद की बजाय किचन में मौजूद साधारण आलू से भी इसे जल्दी बढ़ाया जा सकता है.
Photo: Pixabay
1 मध्यम कच्चा आलू लें, अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काटें.
Photo: Pixabay
इसे मिक्सर में बारीक पेस्ट बनाकर ½ लीटर पानी में मिलाएं.
Photo: Pixabay
पेस्ट को सूती कपड़े से छानें ताकि केवल पौष्टिक लिक्विड रह जाये. यह जरूरी है ताकि मिट्टी में मोटे कण न जमा हों.
Photo: Pixabay
गमले की मिट्टी में हल्की गुड़ाई करें ताकि घोल सीधे जड़ों तक पहुंच सके.
Photo: Pixabay
इस आलू‑घोल को सुबह या शाम में डालें जब धूप तेज न हो. इसे हर 15 दिन में एक बार ही दें, लगातार देने की जरूरत नहीं.
Photo: Pixabay
आलू में मौजूद पोटेशियम और खनिज फूलों की संख्या और आकार दोनों को बढ़ाते हैं, जिससे गुड़हल के पौधे घने और चमकदार पत्तों के साथ सुंदर फूल दें.
Credit: Credit name