फूलों से लद जाएगा गुड़हल का पौधा, हफ्ते में दो बार दें ये पानी

10 April 2026

Photo: Unsplash

अगर आपके घर का गुड़हल पौधा फूल नहीं दे रहा या कम खिल रहा है, तो एक आसान घरेलू उपाय आपकी समस्या दूर कर सकता है.

Photo: Unsplash

चाय की इस्तेमाल की हुई पत्ती को फेंकने की बजाय आप उसे पौधों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. चाय की पत्ती में मौजूद पोषक तत्व मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं और पौधे की ग्रोथ को तेज करते हैं.

Photo: Unsplash

इसके लिए सबसे पहले इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती को अच्छे से धो लें, ताकि उसमें मौजूद शक्कर या दूध निकल जाए. इसके बाद इसे पानी में उबालकर ठंडा कर लें. अब इस पानी को हफ्ते में दो बार गुड़हल के पौधे में डालें.

Photo: Unsplash

कुछ ही हफ्तों में आपको फर्क दिखने लगेगा. पौधा हरा-भरा होगा और उसमें ज्यादा कलियां बनेंगी, जिससे फूलों की संख्या बढ़ेगी.

Photo: Unsplash

ध्यान रखें कि इस पानी का ज्यादा इस्तेमाल न करें, क्योंकि ज्यादा नमी से जड़ें खराब भी हो सकती हैं. सही मात्रा और नियमित देखभाल से आपका गुड़हल पौधा हमेशा खिला-खिला रहेगा.

Photo: Unsplash

Read Next