इन पौधों में छुपा है औषधीय गुणों का खजाना, घर में लगाएं ये हर्बल प्लांट्स
26 March
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
घर में किचन गार्डन में सब्जियां उगाने के साथ-साथ कुछ औषधीय पौधे लगाना भी फायदेमंद है. कुछ ऐसे पौधे हैं जो कम जगह में और कम देखभाल में भी आसानी से बढ़ते हैं.
Photo: Pexels
ये ना सिर्फ रसोई में स्वाद के लिए इस्तेमाल होते हैं बल्कि इम्युनिटी और त्वचा के लिए भी लाभकारी हैं. आइए जानते हैं.
Photo: Pexels
तुलसी
तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है. तुलसी को द क्वीन ऑफ़ हर्ब्स भी कहा जाता है. रोज़ सुबह कुछ तुलसी के पत्ते चबाने से इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है और सर्दी-खांसी से राहत मिलती है.
Photo: Pixabay
पुदीना
पुदीना एक खुशबूदार जड़ी-बूटी है. पुदीना पाचन को सुधारता है और ताजगी देता है. एसिडिटी और बदहजमी में राहत देती है. इसकी खुशबू सिरदर्द और जी मिचलाने की समस्या को कम करती है.
Photo: Pixabay
करी पत्ता
करी पत्ता कम पानी और सूरज की रोशनी में अच्छी तरह बढ़ता है.इसकी पत्तियां कई औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं.बालों के लिए करी पत्ता लाभकारी है.
Photo: Pixabay
एलोवेरा
एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है.चोट लगने, जलने या त्वचा पर कहीं खरोंच आने पर एलोवेरा जेल लगाने से जल्दी आराम मिलता है. त्वचा और बालों की देखभाल के लिए भी इस्तेमाल होता है.
Photo: Pexels
धनिया
धनिया पेट के लिए फायदेमंद है. धनिया की पत्तियां खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ताजगी लाती हैं. सलाद या चटनी में भी इस्तेमाल होती हैं. इसे घर में उगाना बहुत आसान है. कुछ ही हफ्तों में तैयार हो जाता है.