12 June 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण कई बार पौधों की नई ग्रोथ झुलसने या सूखने लगती है. ऐसे में अधिकांश लोग तुरंत पौधे की छंटाई कर देते हैं, लेकिन यह हर स्थिति में सही फैसला नहीं होता.
Photo: Unsplash
कई बार पौधा केवल Heat Stress का शिकार होता है और सही देखभाल मिलने पर दोबारा स्वस्थ होकर नई ग्रोथ देने लगता है.
Photo: Unsplash
नई ग्रोथ झुलसने पर तुरंत कटाई-छंटाई न करें. पौधे को रिकवर होने का समय दें.
Photo: Unsplash
अगर पौधा गमले में है तो उसे ऐसी जगह रखें जहां तेज धूप सीधे न पड़े और उसे आराम मिल सके.
Photo: Unsplash
मिट्टी पूरी तरह सूखने न दें. नियमित रूप से नमी की जांच करते रहें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी भी न दें.
Photo: Unsplash
दोपहर की कड़ी धूप और लू जैसी गर्म हवाएं पौधे को और कमजोर कर सकती हैं. ऐसे में शेड नेट या छायादार स्थान का उपयोग करें.
Photo: Unsplash