गुलाब में नहीं आ रहे फूल, पीले हो रहे पत्ते, गिर रहीं कलियां? जानें ये छोटा-सा सीक्रेट

06 March 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आपके गुलाब के पौधे में फूल नहीं बन रहे, पत्ते पीले पड़ रहे हैं या कलियां बनते ही गिर जा रही हैं, तो इसकी बड़ी वजह आयरन की कमी हो सकती है. खासकर जब पत्तों की नसें हरी दिखें और बाकी हिस्सा पीला हो जाए, तो समझिए पौधा Iron Chlorosis से जूझ रहा है.

Photo: Unsplash

क्या करें?

हर 10 दिन में आयरन सल्फेट का पानी दें.

Photo: Unsplash

सही तरीका

1 लीटर पानी में 1 ग्राम आयरन सल्फेट मिलाएं. शाम के समय जड़ों में डालें. लगातार 2–3 बार दें, फिर जरूरत अनुसार 15–20 दिन का गैप रखें.

Photo: Unsplash

क्यों है असरदार?

पत्तों की पीलापन दूर करता है. क्लोरोफिल बढ़ाता है. नई कलियां बनने में मदद करता है और फूलों की क्वालिटी सुधारता है.

Photo: Unsplash

साथ में रोज़ 5–6 घंटे धूप जरूर दें. मिट्टी में कम्पोस्ट मिलाएं और ज्यादा पानी देने से बचें.

Photo: Unsplash

Read Next