07 July 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
घर में ताजा पुदीना उगाना बेहद आसान है और इसके लिए ज्यादा जगह या महंगे सामान की जरूरत नहीं होती. बाजार से खरीदे गए पुदीने में से एक हरा और मजबूत डंठल चुनें, जिसमें कुछ पत्तियां लगी हों.
Credit: Credit Name
इसके नीचे की कुछ पत्तियां हटाकर डंठल को पानी में या सीधे मिट्टी में लगाया जा सकता है. अगर डंठल को पानी में रखते हैं तो कुछ दिनों के अंदर उसमें छोटी-छोटी जड़ें निकलने लगती हैं.
Photo: Unsplash
जड़ें आने के बाद इसे गमले की मिट्टी में लगाया जा सकता है. वहीं, सीधे मिट्टी में लगाने पर भी नियमित पानी और सही धूप मिलने से नया पौधा तैयार हो सकता है.
Photo: Unsplash
पुदीने के पौधे को ज्यादा तेज धूप से बचाएं और मिट्टी में हल्की नमी बनाए रखें. ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा न हो, वरना जड़ें खराब हो सकती हैं.
Photo: Unsplash
समय-समय पर पत्तियों की कटिंग करते रहने से पौधे में नई शाखाएं तेजी से बढ़ती हैं. इस आसान तरीके से एक छोटे से डंठल से आप कई नए पुदीने के पौधे तैयार कर सकते हैं.
Photo: Unsplash
यह तरीका छोटे किचन गार्डन या बालकनी गार्डन के लिए भी बेहद उपयोगी है.
Photo: Unsplash