बाहर है ठंड, घर में बिना मिट्टी के ऐसे उगाएं धनिया, हमेशा रहेगा फ्रेश

28 Nov 2025

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

सर्दियों की कड़ाके की ठंड में मिट्टी जम जाती है और पत्तेदार पौधे ठीक से नहीं बढ़ पाते. लेकिन अब आप घर के अंदर ही बिना मिट्टी के, सिर्फ पानी की मदद से ताज़ा धनिया आसानी से उगा सकते हैं.

Photo: Pixabay

धनिया के दानों को हल्का-सा दबाकर दो हिस्सों में तोड़ लें. इससे अंकुर जल्दी निकलते हैं. चाहें तो बीज को 4–6 घंटे पानी में भिगो सकते हैं.

बीज ऐसे करें तैयार

Photo: Pixabay

एक साफ जार में आधा पानी भरें. ऊपर कपड़ा या पतला टिश्यू बांधकर उस पर हल्के फूटे बीज रखें. इससे बीज पानी में डूबेंगे नहीं, लेकिन जड़ें नीचे बढ़ते ही पानी को छू सकेंगी.

जार या ग्लास में पानी भरें

Photo: Pixabay

जार को ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप या ब्राइट लाइट आती हो. खिड़की के पास रखना सबसे अच्छा माना जाता है.

सही जगह रखें जार

Photo: Pixabay

बीज और जड़ों को स्वस्थ रखने के लिए हर 2–3 दिन में पानी बदलना जरूरी है. इससे फंगस, बदबू और कीड़े नहीं बनते.

हर 2–3 दिन पानी बदलें

Photo: Pixabay

7–10 दिन में छोटे-छोटे अंकुर दिखाई देने लगते हैं. 12–15 दिन में नर्म हरी पत्तियां उग आती हैं. 20–25 दिन में ऊपर से पत्तियां काटकर उपयोग किया जा सकता है.

कितने दिनों में मिलेगा ताजा धनिया?

Photo: Pixabay

कटिंग करने के बाद भी पौधा दोबारा बढ़ता है, यानी बार-बार ताजा धनिया मिलता रहता है.

Photo: Pixabay

अगर जार न हो तो एक ट्रे में टिश्यू या कॉटन बिछाकर उसे हल्का गीला करें. फूटे हुए बीज फैलाकर एक दिन अंधेरी जगह रखें.

Photo: Pixabay

अगले दिन रोशनी में रख दें,रोज टिश्यू को हल्का गीला रखें. 10–12 दिनों में ताजा पत्तियां तैयार.

Photo: Pixabay

Read Next