ये घरेलू खाद पौधों की पत्तियों को बनाएगी चमकदार, जानें तरीका
24 Feb 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
घर के पौधों को तेज़ी से बढ़ाना और उनकी पत्तियों को हरा-भरा बनाना अब आसान है. आप सिर्फ प्याज के छिलके और उपयोग की हुई चाय पत्तियों से पौधों के लिए प्राकृतिक उर्वरक तैयार कर सकते हैं.
Photo: Pixabay
प्याज के छिलके वाला उर्वरक
प्लास्टिक की बोतल में प्याज के छिलके डालें, पानी भरें और 48 घंटे छायादार जगह पर रखें. उपयोग से पहले 1 भाग उर्वरक + 2 भाग पानी मिलाकर दें.
Photo: Pixabay
चाय पत्ती वाला उर्वरक
4–5 चम्मच इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती बोतल में डालें, पानी भरें और 48 घंटे छायादार जगह पर रखें. उपयोग से पहले 1 भाग उर्वरक + 2 भाग पानी मिलाकर दें.
Photo: Pixabay
फायदे
पौधों की प्राकृतिक वृद्धि बढ़ाता है. पत्तियों को हरा और चमकदार बनाता है. मिट्टी की गुणवत्ता और बनावट सुधारता है. फूल और फल जल्दी आते हैं और प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में काम करता है.