घर पर सही से नहीं उग रहा धनिया? फॉलो करें ये टिप्स
07 March 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अगर घर पर लगाया हुआ धनिया बार-बार सूख जाता है, लंबा तो बढ़ता है लेकिन पत्ते कम आते हैं, या बीज ही ठीक से अंकुरित नहीं होते तो हो सकता है तरीका थोड़ा गलत हो. सही देखभाल से आप गमले में भी घना और हरा-भरा धनिया उगा सकते हैं.
Photo: Unsplash
बीज ऐसे करें तैयार
साबुत धनिया बीज को हल्का-सा दबाकर दो हिस्सों में तोड़ लें. 6–8 घंटे पानी में भिगो दें. इससे अंकुरण तेज और समान होगा.
Photo: Unsplash
सही गमला और मिट्टी
6–8 इंच गहरा गमला लें. मिट्टी + रेत + कम्पोस्ट (1:1:1) का मिश्रण रखें. मिट्टी अच्छी जलनिकासी वाली होनी चाहिए.
Photo: Unsplash
धूप का ध्यान
रोज़ 3–4 घंटे हल्की धूप जरूरी है. तेज दोपहर की धूप से बचाएं, वरना पौधा जल्दी फूल (bolting) देने लगता है.
Photo: Unsplash
पानी कैसे दें?
मिट्टी हल्की नम रखें, लेकिन पानी जमा न होने दें. रोज़ हल्की स्प्रे सिंचाई बेहतर रहती है.
Photo: Unsplash
सही समय पर कटाई
25–30 दिन में पत्तियां कटने लायक हो जाती हैं. ऊपर से काटें, जड़ से नहीं ताकि दोबारा ग्रोथ हो सके.