25 May 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
लहसुन (Garlic) बागवानी में एक असरदार प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.
Credit: Credit Name
इसमें मौजूद सल्फर यौगिक और तेज गंध कई तरह के कीटों को पौधों से दूर रखने में मदद करती है, जैसे एफिड्स, स्पाइडर माइट्स, कैटरपिलर और स्लग्स.
Photo: Unsplash
कई विशेषज्ञों के अनुसार, लहसुन को पौधों के पास लगाने या इसका घरेलू स्प्रे बनाकर छिड़काव करने से कीटों का प्रकोप काफी हद तक कम किया जा सकता है.
Photo: Unsplash
इसके लिए लहसुन को कुचलकर पानी में मिलाकर तैयार किया गया घोल पौधों की पत्तियों पर छिड़का जाता है, जिससे कीट दूर रहते हैं.
Photo: Unsplash
हालांकि यह उपाय पूरी तरह सभी कीटों पर असरदार नहीं होता, इसलिए इसे एक सहायक जैविक तरीका माना जाता है. या शुरुआती असर में इस्तेमाल किया जा सकता है.
Photo: Unsplash
बेहतर परिणाम के लिए इसे अन्य प्राकृतिक उपायों के साथ मिलाकर इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है.
Photo: Unsplash