मनी प्लांट में डाल दें ये एक चीज, भर-भरकर आएंगे बड़े-बड़े पत्ते

10 Nov 2025

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आपके मनी प्लांट की पत्तियां छोटी रह जाती हैं या बढ़ना बंद हो गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. एक आसान घरेलू नुस्खा आपके पौधे को फिर से हरा-भरा और चमकदार बना सकता है. 

Photo: Pexels

मनी प्लांट के लिए केले के छिलके सबसे असरदार टॉनिक साबित होते हैं. केले के छिलकों में पोटैशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं, जो पौधों की जड़ों को मज़बूत बनाते हैं और पत्तियों की ग्रोथ को तेज़ करते हैं.

Photo: Pexels

दो या तीन केले के छिलके लें. इन्हें एक लीटर पानी में डालकर 2-3 दिन के लिए छोड़ दें.

Photo: Pexels

जब पानी हल्का भूरा हो जाए, तो उसे छानकर स्प्रे बोतल में भर लें. इस घोल को हफ्ते में एक बार मनी प्लांट की मिट्टी में डालें या पत्तियों पर हल्का स्प्रे करें.

Photo: Pexels

कुछ ही दिनों में मनी प्लांट की नई पत्तियां निकलने लगेंगी. पुरानी पत्तियां चमकदार और गाढ़े हरे रंग की हो जाएंगी. पौधा तेजी से बढ़ेगा और इसकी बेल लंबी होने लगेगी.

Photo: Pexels

घोल को ज़्यादा समय तक न रखें, वरना उसमें बदबू या फफूंदी लग सकती है. हर बार ताज़ा घोल बनाकर ही इस्तेमाल करें. मनी प्लांट को हल्की धूप और नियमित पानी देना न भूलें.

Photo: Pexels

Read Next