घर के अंदर लगाएं ये फलदार पौधे, खूबसूरती बढ़ाएंगे Fruit Plants

27 Feb 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अब सिर्फ बगीचा ही नहीं, अपने घर के अंदर भी ताज़े फल उगाना संभव है.बशर्ते आपने सही रोशनी, मिट्टी और देखभाल दी हो. आइये जानते हैं, कौन‑कौन से फल घर के अंदर कंटेनर या गमले में उगाए जा सकते हैं.

Photo: Pixabay

Dwarf Pomegranate

छोटे आकार वाले अनार के पौधे घर के अंदर कंटेनर में अच्छी तरह बढ़ते हैं. ये पौधे झाड़ी जैसे दिखते हैं और सुंदर फूलों के साथ साथ छोटे, स्वादिष्ट फल भी देते हैं. मिट्टी में पानी कभी ज़्यादा जमा न होने दें.

Photo: Pixabay

Meyer Lemon

मीठे स्वाद वाले इस नींबू की किस्म को घर में आसानी से उगाया जा सकता है. इसके ख़ुशबूदार फूल घर को सुगंधित बनाते हैं. इसे अच्छी धूप और हल्की नमी वाली मिट्टी चाहिए.

Photo: Pixabay

Clementine

छोटे संतरे जैसे फल वाले इस पौधे को आप घर के पॉट में रख सकते हैं. ये बहुत बड़े नहीं होते और indoor भी रख सकते हैं. गर्मियों में बाहर और सर्दियों में अंदर रखा जाता है.

Photo: Pixabay

Strawberry

घर के अंदर स्ट्रॉबेरी उगाना भी संभव है, खासकर अगर पर्याप्त रोशनी मिले. अगर फूल अच्छी तरह खिल रहे हों, तो हाथ से उनके बीच पॉलिनेशन (pollination) भी किया जा सकता है जिससे फल अच्छी तरह बनते हैं.

Photo: Pixabay

Banana

घर में छोटा ड्वार्फ केला भी उगाया जा सकता है. ये लगभग 5–8 फुट तक बढ़ सकता है, लेकिन पॉट में भी अच्छा दिखता है और फल भी देता है. इसे महीने में एक बार खाद और धूप दें.

Photo: Pixabay

Raspberry

रास्पबेरी का पौधा घर में भी कंटेनर में उगाकर फल लिया जा सकता है. यह थोड़ा झाड़ी जैसा होता है और अच्छी धूप तथा थोड़ी अम्लीय मिट्टी में फल देगा.

Photo: Pixabay

Pineapple

अनानास को घर में उगाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन अगर आपके पास सूरज की रोशनी वाली जगह या सनरूम/ग्रीनहाउस है तो यह संभव है. इसकी पत्तियां और बनावट भी सुंदर दिखती हैं.

Photo: Pixabay

Blueberry

अगर आप थोड़ा और मेहनत करना चाहते हैं, तो ब्लूबेरी भी घर में उगाई जा सकती है. इनके लिए मिट्टी को थोड़ा अम्लीय रखना पड़ता है और ठंडी अवधि भी ज़रूरी हो सकती है, ताकि पौधा आराम से फल दे सके.

Photo: Pixabay

Read Next