घर में लगाएं ये 5 तरह के पौधे, सालभर गार्डन में खिलेंगे फूल

04 Feb 2026

Credit- PEXELS

गार्डन में फूल खिलते हैं तो घर में रौनक बढ़ती है. कई बार लोग नर्सरी से महंगे पौधे तो ले आते हैं, लेकिन उनपर फूल नहीं खिलते. 

Credit: Pexels

अगर आप भी चाहते हैं कि आपके गमलों में हमेशा फूल खिलते रहें तो आपको खास पौधों का चुनाव करना चाहिए.

Credit: Pexels

गुड़हल (Hibiscus)

गुड़हल एक ऐसा पौधा है जो हर भारतीय घरों की शान है. आजकल इसकी ‘हाइब्रिड’ वैरायटी आती हैं जो छोटे से गमले में भी ढेरों फूल देती हैं.

Credit: pixabay

सदाबहार (Vinca)

अपने नाम की तरह सदाबहार के पौधे हमेशा फूलों से लहलहाते दिखाई देते हैं. गुलाबी और सफेद फूलों वाला यह पौधा साल भर हरा-भरा रहता है.

Credit: Pixabay

मोगरा (Jasmine)

मोगरे की भीनी-भीनी खुशबू पूरे घर को महका देती है. सर्दियों में पौधे की छंटाई करने पर गर्मियों में खूब फूल आते हैं.

Credit: Pixabay

कनेर (Oleander)

मई-जून की गर्मी में भी कनेर शान से खिलता है. इसके पीले और गुलाबी फूल खूबसूरत लगते हैं.

Credit: Pixabay

गंधराज (Gardenia)

यह पौधा गमले में आसानी से पनपता है. इसके सफेद फूल भी साल भर खिलते हैं.

Credit: Pixabay

Read Next