फरवरी में पौधों में डालें वर्मी कम्पोस्ट, बगीचे में लौटेगी नई जान
20 Feb 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
फरवरी का महीना बागवानी के लिए बेहद खास माना जाता है. इस समय सर्दी कम होने लगती है और पौधों की जड़ें दोबारा सक्रिय हो जाती हैं.
Photo: Pixabay
ऐसे में अगर आप इस महीने वर्मी कम्पोस्ट डालते हैं तो पौधों में सचमुच नई जान आ सकती है. आइये जानते हैं, क्यों फायदेमंद है वर्मी कम्पोस्ट.
Photo: Pixabay
तेज़ ग्रोथ
पौधों को तुरंत पोषण मिलता है, जिससे नई पत्तियां और कोंपलें तेजी से निकलती हैं.
Photo: Pixabay
मिट्टी को बनाता है भुरभुरी
जड़ों को फैलने के लिए बेहतर वातावरण मिलता है.
Photo: Unsplash
फूल और फल बढ़ाता है
गुलाब, गेंदा और सब्जियों में ज्यादा बडिंग देखने को मिलती है.
Photo: Unsplash
पूरी तरह ऑर्गेनिक
जड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाता.
Photo: Pexels
माइक्रो न्यूट्रिएंट से भरपूर
आयरन, मैग्नीशियम, जिंक जैसे तत्वों की कमी पूरी करता है.
Photo: Pixabay
कैसे करें इस्तेमाल?
गमले की ऊपरी मिट्टी को हल्का ढीला करें और 1–2 मुट्ठी वर्मी कम्पोस्ट मिलाकर हल्की सिंचाई कर दें. जमीन में लगे पौधों के आसपास भी इसे ऊपर से मिलाया जा सकता है.
Photo: Pixabay
किन पौधों में डालें?
गुलाब, गेंदा, टमाटर, मिर्च, बैंगन, अडेनियम और सभी मौसमी फूल.