कम पानी में भी होगी उन्नत फसल, कृषि एक्सपर्ट्स की ये सलाह करें फॉलो

16 April 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

बढ़ती गर्मी और लगातार घटते भू-जल स्तर को देखते हुए किसानों को सूझ-बूझ के साथ फसल का चयन करना चाहिए.

Credit: Pexels

कृषि एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पानी की स्थिति के अनुसार खेती करने से न केवल नुकसान का जोखिम कम होता है, बल्कि उत्पादन भी बढ़िया हो सकता है.

Credit: Pexels

जिन क्षेत्रों में सिंचाई के साधन सीमित हैं, वहां किसानों को कम पानी में उगने वाली और सूखा सहन करने वाली फसलों की बुवाई करनी चाहिए.

Credit: Pexels

कम पानी वाले स्थानों में मूंग, मोठ, उड़द, तिल, ग्वार और बाजरा जैसी फसलें बेहतर विकल्प मानी जाती हैं. ये कम सिंचाई में भी अधिक उपज देती हैं.

Credit: Pexels

इन फसलों की खेती करने से  किसानों को उचित दाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है और मुनाफा भी होता है.

Credit: Pexels

वहीं, जिन किसानों के पास बेहतर जल व्यवस्था है, उनके लिए मक्का, मूंगफली और मौसमी सब्जियों की खेती फायदेमंद है. 

Credit: Pexels

विशेषज्ञों ने ऐसे क्षेत्रों में ड्रिप इरिगेशन जैसी आधुनिक सिंचाई तकनीकों को अपनाने की सलाह दी है. जिससे पानी की बचत के साथ-साथ फसल की गुणवत्ता भी बेहतर हो सके.

Credit: Pexels

Read Next