गेहूं के बाद इस फसल की खेती करें किसान, कम लागत में होगा ज्यादा मुनाफा
08 April 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
गेहूं की कटाई के बाद ज्यादातर किसान खेत खाली छोड़ देते हैं.
Credit: Pexels
लेकिन पशुपालन से जुड़े किसान खेतों में ज्वार की चरी उगाकर दोहरा लाभ कमा सकते हैं.
Credit: Pexels
ज्वार चरी तेजी से बढ़ने वाली फसल है. जो कम समय में अच्छी पैदावार देती है. बार-बार कटाई के लिए भी उपयुक्त है.
Credit: Pexels
ज्वार चरी पशुओं के लिए पौष्टिक और हरा चारा का सस्ता और प्रभावी ऑप्शन है. इस चारे से दूध उत्पादन भी बढ़ता है.
Credit: Pexels
गर्मियों में हरे चारे की कमी हो ही जाती है. ऐसे में यह फसल किसानों के लिए बेहद लाभकारी होती है. बाजार से महंगा चारा खरीदने की जरूरत नही पड़ती.
Credit: Pexels
कृषि विशेषज्ञों की मानें तो गेहूं की कटाई के बाद खेत में नमी बनी रहती है, जिससे ज्वार चरी की उगाई आसानी से हो जाती है.
Credit: Pexels
यह फसल मिट्टी की उर्वरता भी बनाए रखती है और पशुपालन में लागत कम करती है.
Credit: Pexels
ज्वार की खेती से लंबे समय तक चारे की उपलब्धता बनी रहती है. इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी भी होती है.
Credit: Pexels
इतना ही नहीं ज्वार की फसल मिट्टी की सेहत के लिए भी काफी लाभकारी मानी जाती है. यह भूमि की उर्वरता बनाए रखती है.
Credit: Pixabay
Read Next
ये भी देखें
कितने दिन में उग जाती है प्याज़? जानें बीज से हार्वेस्ट तक पूरा तरीका
बारिश में सड़ न जाएं पौधों की जड़ें, वरना सूख जाएगा हरा-भरा गार्डन
गुलाब के पौधे पर काले धब्बे? जानें ब्लैक स्पॉट फंगस से बचाने के तरीके
गार्डन में ऐसे इस्तेमाल करें गत्ते के डिब्बे, सुधरेगी मिट्टी