गर्मी में ककड़ी की खेती करें किसान, 90 दिन में होगी बंपर कमाई
14 April 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
गर्मियों के मौसम में किसान अगर सही फसल और तकनीक का चुनाव करें, तो कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
Credit: Facebook
ऐसी ही एक फायदेमंद फसल है ककड़ी, जो कम समय में तैयार होती है और बाजार में इसकी मांग भी ज्यादा रहती है.
Credit: Facebook
सही तरीके से खेती करने पर यह फसल किसानों की आय बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है.
Credit: Facebook
विशेषज्ञों के अनुसार, ककड़ी की खेती के लिए “बेड विधि” सबसे बेहतर मानी जाती है. इस विधि में खेत में ऊंचे-ऊंचे क्यारियां बनाकर बीज बोए जाते हैं.
Credit: Freepik
बेड विधि से सिंचाई करना आसान हो जाता है और पौधों की वृद्धि भी अच्छी होती है. साथ ही, पानी का सही उपयोग होता है और फसल को नुकसान कम होता है.
Credit: Freepik
ककड़ी की खेती में लागत भी ज्यादा नहीं आती. लगभग प्रति एकड़ 15 हजार रुपये खर्च करके किसान इस फसल को उगा सकते हैं.
Credit: Freepik
खास बात यह है कि यह फसल करीब 90 दिनों यानी तीन महीने में तैयार हो जाती है, जिससे किसान जल्दी कमाई कर सकते हैं.
Credit: Facebook
उन्नत और हाइब्रिड किस्मों की बात करें तो प्रिया, हाइब्रिड फर्स्ट, हाइब्रिड सेकंड, पंत शंकर खीरा और शीतल जैसी किस्में अच्छी पैदावार देती हैं.
Credit: Facebook
ककड़ी की खेती में सही समय पर बुवाई, सिंचाई और देखभाल बहुत जरूरी होती है. अगर किसान वैज्ञानिक तरीके अपनाते हैं तो वे कम लागत में ज्यादा मुनाफा पा सकते हैं.