बढ़ नहीं रहे पौधे? 15 दिन में डबल होगी ग्रोथ, अपनाएं ये फॉर्मूला

14 April 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आप एप्सम सॉल्ट का सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो यह पौधों की ग्रोथ को तेजी से बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है. इसे इस्तेमाल करने के कुछ आसान तरीके हैं.

Credit: Credit Name

मिट्टी में मिलाएं

1 लीटर पानी में 1 चम्मच एप्सम सॉल्ट घोल लें और इसे पौधों की जड़ों में डालें. इसे हर 10–15 दिन में एक बार इस्तेमाल करें.

Photo: Unsplash

स्प्रे के रूप में

1 लीटर पानी में आधा चम्मच एप्सम सॉल्ट मिलाकर पत्तियों पर स्प्रे करें. इससे पत्तियां ज्यादा हरी और चमकदार बनती हैं.

Photo: Unsplash

पौधा लगाते समय

नए पौधे लगाते समय मिट्टी में थोड़ा सा एप्सम सॉल्ट मिला दें. इससे जड़ों की ग्रोथ बेहतर होती हैं.

Photo: Unsplash

पीले पत्तों के लिए

अगर पौधों की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, तो एप्सम सॉल्ट का घोल डालने से मैग्नीशियम की कमी पूरी होती है और पौधे फिर से हरे-भरे हो जाते हैं.

Photo: Unsplash

पीले पत्तों के लिए

ध्यान रखें कि एप्सम सॉल्ट का ज्यादा इस्तेमाल न करें, वरना पौधों को नुकसान भी हो सकता है. सही मात्रा और समय पर उपयोग से ही आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे.

Photo: Unsplash

Read Next