महाराष्ट्र: खेती में होगा AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, ड्रोन की मदद से समृद्ध बनेंगे किसान!

26  Nov 2025

Credit: Yogesh Vasant Pande

आमतौर पर खेती करने वाले किसानों को खेत में काम करने वाले लोगों की कमी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अब ड्रोन टेक्नोलॉजी की मदद से एक किसान अपने खेती में फसल की बुआई से लेकर खाद तक डाल पाएगा.

Credit: Yogesh Vasant Pande

ड्रोन की मदद से किसान अपनी फसल की कम समय में अच्छी देखभाल कर सकते हैं. ड्रोन एक साल में 1500 से 2000 एकड़ तक खेत में स्प्रे कर सकता है.

Credit: Yogesh Vasant Pande

नागपुर में आयोजित एग्रो विजन कृषि प्रदर्शनी में ड्रोन तकनीक से खेती आकर्षण का केंद्र बना. ड्रोन का कैसे इस्तेमाल करना है, इसकी ट्रेनिंग भी किसानों को दी जा रही है.

Credit: Yogesh Vasant Pande

यह ड्रोन बैटरी ऑपरेटेड है और एक बार चार्ज करने पर चार घंटे चलता है. खास बात यह है कि यह ड्रोन वॉटर प्रूफ और डस्ट फ्री भी है.

Credit: Yogesh Vasant Pande

AI तकनीक का इस्तेमाल करके महाराष्ट्र के किसान अब ड्रोन टेक्नोलॉजी की मदद से समृद्ध बनने की कोशिश कर कर रहे हैं.

Credit: Yogesh Vasant Pande

Read Next