28 Jan 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
घर की बागवानी करने वालों के बीच इन दिनों एक दिलचस्प तरीका चर्चा में है. टमाटर के पौधों को हल्का-हल्का हिलाना. कई माली और शौकिया गार्डनर्स का दावा है कि इससे पौधों में फल अधिक लगते हैं और पैदावार बेहतर होती है.
Photo: Unsplash
विशेषज्ञों के अनुसार टमाटर के फूल self-pollinating होते हैं, यानी वे खुद ही परागण करके फल बना सकते हैं. लेकिन जब पौधा ऐसी जगह उगाया जाता है जहाँ हवा का प्रवाह कम हो, जैसे बालकनी या छत पर गमलों में, तब परागकण सही तरीके से फैल नहीं पाते.
Photo: Unsplash
ऐसे में हल्का हिलाने या पौधे को धीरे से स्पर्श करने से पराग गिरता है और pollination की प्रक्रिया बेहतर हो जाती है. गार्डनिंग एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह तरीका खास तौर पर उन जगहों पर असरदार है जहां प्राकृतिक हवा और कीड़ों की गतिविधि कम होती है.
Photo: Unsplash
इससे फूलों के फल में बदलने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे उत्पादन में सुधार देखा जा सकता है. हालांकि, विशेषज्ञ यह भी चेतावनी देते हैं कि पौधों को ज्यादा जोर से हिलाना नुकसानदायक हो सकता है.
Photo: Unsplash
इससे फूल गिर सकते हैं या पौधे की शाखाएं कमजोर पड़ सकती हैं इसलिए केवल हल्का और नियंत्रित तरीके से ही यह प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी जाती है.
Photo: Unsplash