03 June 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
करी पत्ता खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत और बालों के लिए भी फायदेमंद है. किचन गार्डन में करी पत्ता उगाना तो आसान है लेकिन गर्मी में इसे हरा-भरा रखना एक चुनौती है.
Photo- unsplash
भीषण गर्मी और मिट्टी में पोषण की कमी होने पर पौधा मुरझाने लगता है और पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं. ऐसे में कुछ टिप्स अपनाकर इसे हरा-भरा कर सकते हैं.
Photo- unsplash
गार्डनिंग एक्सपर्ट रईस अहमद के मुताबिक, करी पत्ते के पौधे के लिए कम्पोस्ट चाय, फर्मेंटेड चावल का पानी और गोबर की खाद बेहतरीन खाद का काम करती है.
Photo- unsplash
इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ने के साथ पौधे की जड़े मजबूत होती हैं.
Photo- unsplash
कंपोस्ट चाय और गोबर को एक साथ मिलाकर करी पत्ते के पौधे में डालें और ऊपर से चावल के पानी का छिड़काव करें.
Photo- unsplash
ध्यान रखें कि 2/1 अनुपात में गोबर और कंपोस्ट चाय लें और चावल के पानी को एक दिन के लिए फर्मेंट होने दें.
Photo- unsplash
इस उपाय से मिट्टी को पोषण मिलेगा और पौधे की जड़ों तक नमी बनी रहेगी. जिससे पौधे की ग्रोथ होने लगेगी.
Photo- unsplash
करी पत्ते के पौधे की मिट्टी में यह मिश्रण हफ्ते में एक बार डाला जा सकता है.
Photo- unsplash