स्टेम कटिंग से उगाएं करी पत्ता, बस फॉलो करें ये आसान तरीका
30 March 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
करी पत्ते की स्टेम कटिंग से propagation करना संभव है, लेकिन केवल तभी जब आप सही तरीका अपनाएं.
Photo: Pixabay
कटिंग चुनें
Semi-hardwood टहनी लें. न बहुत नर्म, न बहुत कठोर.
Photo: Pixabay
पत्ते हटाएं
नीचे के पत्ते हटा दें ताकि कटिंग में जड़ें जल्दी बनें.
Photo: Pixabay
मिट्टी तैयार करें
अच्छी ड्रेनेज वाली मिक्स (जैसे कोकोपीट + रेत) में कटिंग लगाएं.
Photo: Pixabay
नमी बनाए रखें
कटिंग को प्लास्टिक बैग या बोतल से ढकें. यह मिनी ग्रीनहाउस की तरह काम करता है, स्टेम को सूखने से बचाता है और जड़ें तेजी से विकसित करता है.
Photo: Pixabay
रौशनी
इसे सीधे धूप में नहीं बल्कि उजली अप्रत्यक्ष रोशनी में रखें.
Photo: Pixabay
धैर्य रखें
जड़ें उगने में आमतौर पर 3–4 हफ्ते लग सकते हैं.
Photo: Pixabay
स्टेम कटिंग से उगाना सफल हो सकता है, लेकिन बीज या रूट डिविजन की तुलना में इसका सफलता प्रतिशत थोड़ा कम होता है. बेहतर रिज़ल्ट के लिए एक साथ कई कटिंग्स आज़माएं.