25 April 2026
Credit: Credit Name
अगर आप करी पत्ता के पौधे को छोटे गमले से बड़े गमले में शिफ्ट करना चाहते हैं, तो सही तरीका अपनाना बहुत जरूरी है वरना पौधा “ट्रांसप्लांट शॉक” में जा सकता है और उसकी ग्रोथ रुक सकती है.
Photo: Unsplash
पौधा बदलने का सबसे अच्छा समय शुरुआती बसंत (spring) होता है. बहुत ज्यादा गर्मी या ठंड में पॉट बदलने से बचें.
Photo: Unsplash
नया गमला पुराने से 1–2 साइज बड़ा होना चाहिए. नीचे ड्रेनेज होल जरूर हों, वरना जड़ सड़ सकती है.
Photo: Unsplash
मिट्टी ढीली और पानी निकलने वाली (well-draining) होनी चाहिए. गार्डन सॉइल + कंपोस्ट + रेत/कोकोपीट. हल्की अम्लीय मिट्टी (pH ~5.5–6) पौधे के लिए अच्छी रहती है.
Photo: Unsplash
पौधा निकालते समय जड़ों को ज्यादा छेड़ें नहीं. धीरे-धीरे गमले को थपथपाकर पौधा निकालें. अगर जड़ें गोल-गोल घुमी हों तो हल्का सा ढीला करें.
Photo: Unsplash
जड़ों को नुकसान हुआ तो पौधा कुछ दिन के लिए बढ़ना बंद कर सकता है (इसे ही ट्रांसप्लांट शॉक कहते हैं).
Photo: Unsplash
नए गमले में लगाने के लिए गमले में पहले थोड़ी मिट्टी डालें. पौधे को बीच में रखें (पुरानी गहराई जितनी ही रखें). चारों तरफ मिट्टी भरकर हल्के से दबाएं. हवा के खाली पॉकेट न रहें.
Photo: Unsplash
पॉट बदलने के तुरंत बाद अच्छी तरह पानी दें. पानी नीचे से निकलना चाहिए. इससे मिट्टी सेट हो जाती है. 2–3 दिन तक सीधी धूप से बचाएं. हल्की रोशनी में रखें. ज्यादा पानी न दें कुछ दिन पत्ते गिरें तो घबराएं नहीं. यह सामान्य है.
Photo: Unsplash