बरगद जैसा घना हो जाएगा करी पत्ता, अपनाएं ये देसी उपाय

10 April 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आपका करी पत्ता पौधा पतला, कम पत्तियों वाला या धीरे बढ़ रहा है तो कुछ आसान घरेलू तरीकों से इसे घना और मजबूत बनाया जा सकता है. सही देखभाल और पोषण से आपका पौधा बरगद जैसा फैलाव ले सकता है.

Photo: Unsplash

अगर आप चाहते हैं कि आपका पौधा घना और झाड़ीदार बने, तो सबसे जरूरी है नियमित छंटाई (pruning). पौधे की ऊपरी टहनियों को समय-समय पर काटने से नई शाखाएं तेजी से निकलती हैं, जिससे पौधा घना हो जाता है.

Photo: Unsplash

इसके साथ ही महीने में 1-2 बार गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट डालना बहुत फायदेमंद होता है. यह मिट्टी को पोषण देता है और पौधे की जड़ों को मजबूत बनाता है.

Photo: Unsplash

एक और असरदार घरेलू उपाय है चावल का पानी. चावल धोने के बाद बचा पानी हफ्ते में एक बार पौधे में डालें. इससे पौधे को जरूरी मिनरल्स मिलते हैं और ग्रोथ तेज होती है.

Photo: Unsplash

धूप भी करी पत्ता के लिए बेहद जरूरी है. इसे रोज कम से कम 4-6 घंटे की सीधी धूप मिलनी चाहिए. साथ ही पानी देने में संतुलन रखें, ज्यादा पानी देने से जड़ें खराब हो सकती हैं.

Photo: Unsplash

अगर आप इन आसान टिप्स को नियमित रूप से अपनाते हैं, तो आपका करी पत्ता पौधा कुछ ही समय में घना, हरा-भरा और बरगद जैसा फैलाव लेने लगेगा.

Photo: Unsplash

Read Next