करी पत्ते की ग्रोथ के लिए फॉलो करें ये टिप्स, हरा-भरा रहेगा पौधा
17 Feb 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
करी पत्ते (मीठा नीम) का पौधा घर में लगाना आसान है, लेकिन इसे हरा-भरा और स्वस्थ रखने के लिए सही देखभाल जरूरी है.
Photo: Pixabay
अगर करी पत्ते की ग्रोथ रूक गई है या पत्तियां पीली होकर झड़ रही हैं तो कुछ टिप्स फॉलो करके करी पत्ते के पौधे को हरा-भरा रख सकते हैं.
Photo: Pixabay
करी पत्ता को कम से कम 4-6 घंटे सीधी धूप चाहिए. इसे बालकनी या छत पर दक्षिण दिशा में रखें. कम धूप में पत्तियां पीली पड़ जाती हैं.
Photo: Pixabay
मिट्टी अच्छी ड्रेन वाली होनी चाहिए. मिट्टी में रेत, गोबर की खाद और कोकोपीट या वर्मी कम्पोस्ट मिलाकर तब करी पत्ता बनाएं.
Photo: Pixabay
मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही पानी दें. गर्मी में 2-3 दिन में, सर्दी में 7-10 दिन में पानी देना सही है. ज्यादा पानी से पत्तियां मुरझाती हैं.
Photo: Pixabay
हर 15-20 दिन में खट्टी छाछ, दही का पानी या गोबर की खाद का घोल डालें. एप्सम सॉल्ट (1 चम्मच 1 लीटर पानी में) से पत्तियां चमकदार हरी रहती हैं.
Photo: Pixabay
ऊपर के हिस्से को काटें (प्रूनिंग) तो साइड से नई टहनियां निकलती हैं. इससे पौधा झाड़ीदार-घना बनता है.
Photo: Pixabay
पत्तियों पर नीम का तेल स्प्रे करें या नीम पानी डालें. कीड़े लगने पर पत्तियां पीली हो जाती हैं. शैंपू का हल्का घोल भी कीड़ों से बचाता है.
Photo: Pixabay
Read Next
ये भी देखें
तुलसी के पास भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, रुक सकती है ग्रोथ
बारिश में सड़ न जाएं पौधों की जड़ें, वरना सूख जाएगा हरा-भरा गार्डन
गर्मी में लॉन को कितनी बार देना चाहिए पानी? जानें सही तरीका
मक्खियों-कीड़ों को खा जाता है ये पौधा, जानें घर में लगाने का तरीका